• About us
  • Contact us
Saturday, June 27, 2026
38 °c
New Delhi
40 ° Sun
40 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home अभी-अभी

India-US Joint Statement: पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात: पढ़िए, भारत-अमेरिका का पूरा साझा बयान

India-US Joint Statement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्हाइट हाउस में द्विपक्षीय बातचीत के बाद, दोनों देशों ने साझा बयान जारी किया. पढ़ें, साझा बयान की बड़ी बातें.

News Desk by News Desk
February 14, 2025
in अभी-अभी
India-US Joint Statement: पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात: पढ़िए, भारत-अमेरिका का पूरा साझा बयान
Share on FacebookShare on Twitter

Modi-Trump Press Conference: भारत और अमेरिका। दो महाशक्तियों की मुलाकात! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ऐतिहासिक बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं!ये फैसले ग्लोबल पावर बैलेंस को बदल सकते हैं। भारत-अमेरिका की इस ‘मेगा पार्टनरशिप’ में आपके लिए क्या मायने हैं? क्या भारत को मिलेंगे F-35 लड़ाकू विमान? क्या 2030 तक भारत-अमेरिका व्यापार 500 अरब डॉलर तक पहुंचेगा? परमाणु तकनीक से लेकर 26/11 हमलों के आरोपी की प्रत्यर्पण तक। चलिए, आपको बताते हैं इस ऐतिहासिक बैठक के 10 सबसे बड़े फैसले!

1. 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार दोगुना करना

मोदी और ट्रंप ने भारत और अमेरिका के द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक 500 अरब डॉलर तक बढ़ाने पर सहमति जताई है। इसके अलावा मोदी ने अमेरिका की धरती से MAGA + MIGA = MEGA का नया फार्मूला भी दिया। MAGA यानी मेक अमेरिका ग्रेट अगेन और MIGA यानी कि मेक इंडिया ग्रेट अगेन। मोदी ने कहा कि ये दोनों मिलकर मेगा पार्टनरशिप बना सकते हैं, जो पूरी दुनिया को नया आकार दे सकता है। दोनों देशों की टीमें जल्द ही इस दिशा में एक व्यापक व्यापार समझौते पर काम शुरू करेंगी।

2. 26/11 मुंबई हमले के आरोपियों का प्रत्यर्पण

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ऐलान किया कि 2008 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत को सौंपने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा, “हम उसे भारत को सौंप रहे हैं, जहां वह कानून का सामना करेगा और न्याय के कटघरे में खड़ा होगा।”

3. भारत को मिलेंगे आधुनिक F-35 लड़ाकू विमान

अमेरिका ने डिफेंस सेक्टर में साझेदोरी को और मजबूत करते हुए भारत को F-35 स्टेल्थ फाइटर लड़ाकू विमान देने की घोषणा की है। ट्रंप ने कहा, “इस साल से हम भारत को अरबों डॉलर की रक्षा तकनीक बेचने जा रहे हैं और आगे भारत को F-35 फाइटर जेट देने का रास्ता भी तैयार कर रहे हैं।”

4. ऑटोनॉमस सिस्टम्स इंडस्ट्री अलायंस (ASIA) की शुरुआत

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका ने साथ मिलकर ‘ऑटोनॉमस सिस्टम्स इंडस्ट्री अलायंस’ लॉन्च करने का फैसला किया, जो अगले दशक में रक्षा और ऑटोनॉमस सिस्टम के क्षेत्र में नए अवसर पैदा करेगा।

5. IMEC कॉरिडोर बनाने में अमेरिका देगा सहयोग

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका ने IMEC कॉरिडोर को बनाने में मिलकर सहयोगी करेंगे। यह इकोनॉमिक कॉरिडोर भारत से मिडिल ईस्ट होते हुए यूरोप तक जाएगा। बाद में इसे अमेरिका से भी जोड़ने की यजना है। ट्रंप ने कहा कि यह इतिहास का सबसे बड़ा आर्थिक गलियारा होगा, जो भारत से इजराइल, इटली और अमेरिका तक व्यापार और संपर्क बढ़ाएगा।

6. भारत में अमेरिकी परमाणु तकनीक के लिए नया अध्याय

ट्रंप ने ऐलान किया कि भारत अमेरिकी परमाणु तकनीक का भारतीय बाजार में अधिक जगह देने के लिए अपने कानूनों में सुधार कर रहा है। इससे भारत में लाखों लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ और सस्ती बिजली मिलेगी। वहीं अमेरिकी सिविल न्यूक्लियर इंडस्ट्री को अरबों डॉलर का लाभ होगा।

7. अमेरिका बनेगा भारत के लिए सबसे बड़ा तेल और गैस आपूर्तिकर्ता

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच ऊर्जा समझौते एक अहम मोड़ पर पहुंच गया है। इस समझौते के बाद अमेरिका फिर से भारत के लिए ऑयल और गैस का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर बन जाएगा।

8. भारत को सैन्य बिक्री में अरबों डॉलर का इजाफा

ट्रंप ने कहा, “इस साल से हम भारत को अरबों डॉलर की रक्षा तकनीक देने जा रहे हैं, जिससे भारतीय सेना और भी मजबूत होगी।”

9. आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ेंगे भारत-अमेरिका

ट्रंप ने कहा कि आतंकवाद भारत और अमेरिका का साझा दुश्मन है। उन्होंने कहा, “अमेरिका और भारत कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए पहले से कहीं अधिक मिलकर काम करेंगे। कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए खतरा है।”

10. हिंद-प्रशांत इलाके में शांति के लिए काम करेंगे भारत और अमेरिका

प्रधानमंत्री मोदी ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि पर जोर दिया और कहा कि भारत और अमेरिका इस दिशा में मिलकर काम करेंगे। मोदी ने कहा कि इसमें QUAD देशों की अहम भूमिका होगा। इस बार भारत क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है, जिसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया नए क्षेत्रों में अपना सहयोग बढ़ाएंगे।

Tags: India-US Joint Statement
Previous Post

PM Modi in US: अमेरिका में मस्क से मिलेंगे मोदी! क्या भारत में एंट्री करेंगे Starlink और Tesla? मुकेश अंबानी की बढ़ी टेंशन!

Next Post

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं जारी, यहां चेक करें आपके शहर के लेटेस्ट रेट?

Related Posts

No Content Available
Next Post
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के रेट हुए जारी, क्या आपके शहर में हुए बदलाव?

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं जारी, यहां चेक करें आपके शहर के लेटेस्ट रेट?

New Delhi, India
Saturday, June 27, 2026
Clear
38 ° c
29%
10.8mh
45 c 37 c
Sun
43 c 35 c
Mon

ताजा खबर

बेअदबी के दोषियों को 15 साल तक शरण देने वालों को संगत कभी माफ नहीं कर सकती-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

बेअदबी के दोषियों को 15 साल तक शरण देने वालों को संगत कभी माफ नहीं कर सकती-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 26, 2026
गांवों का सर्वांगीण विकास ही पंजाब को देशभर में नंबर एक राज्य बनाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

गांवों का सर्वांगीण विकास ही पंजाब को देशभर में नंबर एक राज्य बनाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 26, 2026
भाजपा एसआईआर के दौरान आप समर्थकों के वोट काटने की कोशिश कर सकती है, हर वॉलंटियर को सक्रिय रहना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

भाजपा एसआईआर के दौरान आप समर्थकों के वोट काटने की कोशिश कर सकती है, हर वॉलंटियर को सक्रिय रहना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 26, 2026
युद्ध नशेआं विरुद्ध: नश और गैंगस्टर-मुक्त पंजाब बनाने के लिए मान सरकार की ऐतिहासिक जंग लगातार जारी, अब तक 5091 केस दर्ज, 7105 ड्रग तस्कर गिरफ्तार: कुलदीप धालीवाल

युद्ध नशेआं विरुद्ध: नश और गैंगस्टर-मुक्त पंजाब बनाने के लिए मान सरकार की ऐतिहासिक जंग लगातार जारी, अब तक 5091 केस दर्ज, 7105 ड्रग तस्कर गिरफ्तार: कुलदीप धालीवाल

June 26, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी; नशे के खिलाफ खेलों को सबसे प्रभावी हथियार बताया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी; नशे के खिलाफ खेलों को सबसे प्रभावी हथियार बताया

June 26, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved