• About us
  • Contact us
Tuesday, April 28, 2026
36 °c
New Delhi
36 ° Wed
34 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home अभी-अभी

India vs New Zealand Match Highlights: भारत बना चैंपियंस का चैंपियन, तीसरी बार ट्रॉफी जीत रच दिया इतिहास

Champions Trophy Winner List: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट India vs New Zealand Match Highlights: Ind vs NZ Highlights: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया। में रविवार (9 मार्च) को खेले गए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही भारत ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है.

News Desk by News Desk
March 10, 2025
in अभी-अभी
India vs New Zealand Match Highlights: भारत बना चैंपियंस का चैंपियन, तीसरी बार ट्रॉफी जीत रच दिया इतिहास
Share on FacebookShare on Twitter

India vs New Zealand Match Highlights: Ind vs NZ Highlights: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया। 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था।

साल 2002 में भारतीय टीम सौरव गांगुली की कप्तानी में श्रीलंका क्रिकेट टीम के साथ संयुक्त रूप से विजेता रही थी। इसके साथ भारत 3 बार यह ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई। कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल (63) और माइकल ब्रेसवेल (53) ने अर्धशतकीय पारी खेली। भारतीय टीम को 252 रन का लक्ष्य मिला।

जवाब में रोहित शर्मा (76) की धमाकेदार पारी ने जोरदार शुरुआत दिलाई। बीच के ओवरों में विकेट गिरे, लेकिन श्रेयस अय्यर (48), अक्षर पटेल (29) और केएल राहुल (34*) की महत्वपूर्ण पारियों ने टीम को शानदार जीत दिला दी।

मिचेल ने जड़ा चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला अर्धशतक
मिचेल ने 101 गेंदों का सामना किया और 63 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 3 चौके निकले और उनकी स्ट्राइक रेट 62.37 की रही।

यह उनके वनडे क्रिकेट करियर का 8वां और चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में पहला अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 91 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने टॉम लैथम (14) के साथ चौथे विकेट के लिए 33 रन और ग्लेन फिलिप्स (34) के साथ 5वें विकेट के लिए 57 रन की अहम साझेदारी निभाई।

ब्रेसवेल की पारी पर एक नजर
ब्रेसवेल ने 40 गेंदों का सामना किया और 53 रन बनाए। उनके बल्ले से 3 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 132.50 की रही।

यह उनके वनडे क्रिकेट करियर और चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास का पहला अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने सिर्फ 39 गेंदों में पूरा कर लिया था। उन्होंने मिचेल के साथ छठे विकेट के लिए 46 रन और कप्तान मिचेल सेंटनर (8) के साथ 7वें विकेट के लिए 28 रन की अहम साझेदारी निभाई।

रोहित ने खेली कप्तानी पारी
रोहित 83 गेंदों पर 76 रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए। उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। उनकी स्ट्राइक रेट 91.56 की रही।

भारतीय कप्तान ने शुभमन गिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 105 रन की शानदार साझेदारी निभाई। रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपना पहला अर्धशतक लगाया। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 41 रन था। उन्होंने यह पारी बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी।

कप्तान के तौर पर रोहित ने पूरे किए 2,500 रन
रोहित ने 2017 में पहली बार भारतीय टीम की वनडे में कप्तानी की थी। उन्होंने इस प्रारूप में 56 मैचों में भारत की कमान संभाली है, जिसमें 53.31 की औसत और 112.02 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,506 रन बनाए।

इस बीच उन्होंने 5 शतक और 17 अर्धशतक लगाए।

बिना कप्तानी के उन्होंने 210 मैचों में 47.85 की औसत के साथ 8,662 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 27 शतक और 41 अर्धशतक लगाए हैं।

रोहित ने कीवी टीम के खिलाफ पूरे किए 1,000 रन
रोहित ने कीवी टीम के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 1,000 रन भी पूरे किए। उन्होंने 29 पारियों में 38.32 की औसत से 1,073 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 147 रन रहा है।

शमी के नाम आया ये शर्मनाक रिकॉर्ड
मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने 10 ओवर में 74 रन लुटाए। इस बीच उन्होंने मिचेल के रूप में इकलौती सफलता हासिल की। दुबई में हुए मैच में वह नई गेंद से विकेट नहीं ले सके।

ICC टूर्नामेंट के फाइनल (वनडे) में वह दूसरे सबसे महंगे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। पहले स्थान पर जवागल श्रीनाथ हैं। उन्होंने 2003 के वनडे विश्व कप में 10 ओवर में 87 रन लुटाए थे।

 

Tags: India vs New Zealand Match Highlights: Ind vs NZ Highlights
Previous Post

Bihar News Hindi: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 51 हजार 389 नवनियुक्त शिक्षकों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र, दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Next Post

Indore News: महू में चैंपियन ट्रॉफी जीत के बाद बवाल, जश्न के दौरान भिड़े 2 गुट, दंगाइयों ने गाड़ियों को फूंका

Related Posts

No Content Available
Next Post
Indore News: महू में चैंपियन ट्रॉफी जीत के बाद बवाल, जश्न के दौरान भिड़े 2 गुट, दंगाइयों ने गाड़ियों को फूंका

Indore News: महू में चैंपियन ट्रॉफी जीत के बाद बवाल, जश्न के दौरान भिड़े 2 गुट, दंगाइयों ने गाड़ियों को फूंका

New Delhi, India
Tuesday, April 28, 2026
Mist
36 ° c
29%
13mh
42 c 31 c
Wed
41 c 29 c
Thu

ताजा खबर

Mumbai Food Poisoning: बिरयानी के बाद खाया तरबूज, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत

Mumbai Food Poisoning: बिरयानी के बाद खाया तरबूज, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत

April 27, 2026
मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के लिए आप सरकार की ओर से एम्फीबियस मशीनों की खरीद को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के लिए आप सरकार की ओर से एम्फीबियस मशीनों की खरीद को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 27, 2026
पंजाब गर्मियों में रिकॉर्ड बिजली मांग को पूरा करने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार: संजीव अरोड़ा

पंजाब गर्मियों में रिकॉर्ड बिजली मांग को पूरा करने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार: संजीव अरोड़ा

April 27, 2026
आप के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का फैसला सच्चाई, आत्म-सम्मान और गांधीवादी सत्याग्रह पर आधारित है, आप पंजाब लीडरशिप चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी है

आप के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का फैसला सच्चाई, आत्म-सम्मान और गांधीवादी सत्याग्रह पर आधारित है, आप पंजाब लीडरशिप चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी है

April 27, 2026
पंजाब में भाजपा का बढ़ता दायरा: वरिष्ठ अकाली नेता सराओ अकाली दल (पुनर सुरजीत) छोड़ भगवा दल में हुए शामिल, पूर्व डीडीपीओ गुरविंदर सिंह भुटाल ने भी थामा भाजपा का दामन

पंजाब में भाजपा का बढ़ता दायरा: वरिष्ठ अकाली नेता सराओ अकाली दल (पुनर सुरजीत) छोड़ भगवा दल में हुए शामिल, पूर्व डीडीपीओ गुरविंदर सिंह भुटाल ने भी थामा भाजपा का दामन

April 27, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved