बाकू, 2 अगस्त (कड़वा सत्य) अजरबैजान की स्टेट ऑयल कंपनी (एसओसीएआर) ने स्लोवेनिया को गैस की आपूर्ति शुरू कर दी है। कंपनी की प्रेस सेवा ने यह जानकारी दी।
कंपनी ने गुरुवार को कहा, “अज़रबैजान ने स्लोवेनिया को गैस की आपूर्ति शुरू कर दी है। गैस की आपूर्ति एसओसीएआर और स्लोवेनियाई प्राकृतिक गैस बाजार की सबसे बड़ी कंपनी जियोप्लिन के बीच गैस आपूर्ति के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर इस साल 17 जुलाई को हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के अनुसार की जा रही है।”
तुर्की, जॉर्जिया, इटली, ग्रीस, बुल्गारिया, रोमानिया, हंगरी और सर्बिया के बाद स्लोवेनिया अज़रबैजानी गैस खरीदने वाला नौवां देश बन गया है।
सैनी
कड़वा सत्य/स्पुतनिक
अज़रबैजान ने स्लोवेनिया को गैस आपूर्ति शुरू की


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

