अमेरिका के बाल्टीमोर में दो शव मिले

Wasim28 March 20241 min read0 viewsविदेश

वाशिंगटन, 28 मार्च (कड़वा सत्य) अमेरिका के शहर बाल्टीमोर में पुल ढहने की जगह से दिन में एक पिकअप ट्रक में दो लोगों के शव ब द हुए हैं।
अमेरिका में अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मैरीलैंड राज्य पुलिस के कर्नल रोलैंड बटलर ने बुधवार अपराह्न में संवाददाता सम्मेलन में कहा, "गोताखोरों ने पुल के मध्य क्षेत्र में लगभग 25 फीट पानी में डूबे एक लाल पिकअप ट्रक को पाया। गोताखोरों ने वाहन के भीतर फंसे इस त्रासदी के दो पीड़ितों को ब द किया।"
उन्होंने कहा, "गोताखोरों को स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह 10 बजे से कुछ देर पहले क्रमश: 35 और 26 साल की उम्र के दो आदमी मिले।"
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी तटरक्षक अधिकारियों ने मंगलवार शाम को ठंडे पानी और दुर्घटना के बाद की अवधि का हवाला देते हुए पुल ढहने के बाद लापता छह निर्माण श्रमिकों को मृत मान लिया गया था।
संतोष
कड़वा सत्य

Share:

Comments

Leave a comment