अमेरिका के मिनेसोटा में गोलीबारी में चार की मौत

Aasim19 February 20241 min read0 viewsविदेश

वाशिंगटन, 19 फरवरी (कड़वा सत्य) अमेरिका के मिनेसोटा प्रांत की राजधानी मिनियापोलिस के पास बर्न्सविले में गोलीबारी में दो पुलिस अधिकारियों और अग्निशमन विभाग के एक अर्धसैनिक सहित चार लोगों की मौत हो गयी।
स्टार ट्रिब्यून समाचार पत्र ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट बताया कि एक हमलावर ने एक घर में घुसकर एक महिला और सात बच्चों के साथ खुद को बंद कर लिया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय समयानुसार रविवार तड़के करीब पांच बजे हमलावर तथा पुलिस के बीच गोलीबारी शुरू हुयी। इसमें दो अधिकारियों और एक अग्निशमन विभाग के एक अर्धसैनिक की मौत हो गयी और एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया। इस गोलीबारी में हमलावर भी मारा गया।

Share:

Comments

Leave a comment