वाशिंगटन, 15 अगस्त (कड़वा सत्य) अमेरिका में दक्षिणी वर्जीनिया के चेस्टरफील्ड काउंटी में वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी में चार लोग घायल हुए हैं।
चेस्टरफील्ड काउंटी पुलिस विभाग की ओर से बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि स्थानीय समयानुसार लगभग 12:36 बजे बोइसो स्ट्रीट पर गोलीबारी की सूचना मिली। इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि चार लोगों को गोली लगी है। घायलों में दो पुरुष और दो महिलाएं हैं।
पुलिस ने कहा कि सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।
विश्वविद्यालय ने कहा कि पुलिस अधिकारियों की त्वरित प्रतिक्रिया के बाद, घटनास्थल पर दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में लिए गए दो 21 वर्षीय पुरुषों पर बंदूक लहराने का आरोप लगाया गया है और उनमें से एक पर बिना परमिट के हथियार ले जाने का भी आरोप लगाया गया है।
विश्वविद्यालय ने कहा, “चेस्टरफील्ड पुलिस और वर्जीनिया राज्य पुलिस के सहयोग से जांच जारी है।
संतोष,
वार्त/शिन्हुआ
अमेरिका के वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, चार घायल

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

