अमेरिका ने इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया ठिकानों पर किया हमला

Aasim24 January 20241 min read0 viewsविदेश

वाशिंगटन, 24 जनवरी (/डेस्क ) अमेरिकी सेना ने मंगलवार को इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया समूह द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली सुविधाओं के खिलाफ एकतरफा हमले किए। अमेरिका की केन्द्रीय कमान (सेंटकॉम) ने यह जानकारी दी।
सेंटकॉम ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि हमले इराक के समयानुसार बुधवार सुबह किए गए। इसमें इराक में कताइब हिजबुल्लाह (केएच) मिलिशिया समूह और अन्य ईरान-संबद्ध समूहों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली तीन सुविधाओं को निशाना बनाया गया।
सेंटकॉम ने कहा कि ये हमले केएच के हालिया हमलों के जवाब में है, जिसमें 20 जनवरी को पश्चिमी इराक में अल-असद एयरबेस पर हमला भी शामिल है।
कमान ने कहा, “इन हमलों ने रॉकेट, मिसाइल और एकतरफा हमले (मानव रहित हवाई वाहन) क्षमताओं के लिए केएच मुख्यालय, भंडारण और प्रशिक्षण स्थानों को निशाना बनाया।”
सैनी
/डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment