वाशिंगटन, 12 अगस्त (कड़वा सत्य) अमेरिका ने यूएसएस जॉर्जिया परमाणु पनडुब्बी को पश्चिम एशिया में तैनात करने और अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत की तैनाती में तेजी लाने का आदेश दिया है।
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ‘पेंटागन’ ने रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन की इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट के साथ बातचीत के बाद रविवार को यह जानकारी दी। उसने कहा, “रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने एफ-35सी लड़ाकू विमानों से लैस यूएसएस अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप को केंद्रीय कमान क्षेत्र में अपने पारगमन में तेजी लाने का आदेश दिया है, जो यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप की ओर से पहले से प्रदान की जा रही क्षमताओं में इजाफा करेगा।”
अमेरिका ने दिया पश्चिम एशिया में परमाणु पनडुब्बी की तैनाती का आदेश


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

