अमेरिका ने रूस के साथ योजनाबद्ध आतंकी हमले की जानकारी साझा की: व्हाइट हाउस

Wasim23 March 20241 min read0 viewsविदेश

वाशिंगटन, 23 मार्च (कड़वा सत्य) व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका ने हाल ही में चेतावनी देने की अपनी कर्तव्य नीति का पालन करते हुए रूस के खिलाफ एक योजनाबद्ध आतंकवादी हमले की जानकारी रूसी अधिकारियों के साथ साझा की थी। यह जानकारी स्पुतनिक ने शुक्रवार को दी।

प्रवक्ता ने कहा कि “इस महीने की शुरुआत में, अमेरिकी सरकार को मॉस्को में एक योजनाबद्ध आतंकवादी हमले के बारे में जानकारी प्राप्त हुई थी, जिसमें संभावित रूप से बड़े समारोहों और संगीत कार्यक्रम को लक्षित करना शामिल था। जिसके बाद अमेरिकी विदेश विभाग ने रूस में रहने वाले अमेरिकियों के लिए एक सार्वजनिक सलाह जारी किया। अमेरिकी सरकार ने अपनी दीर्घकालिक 'चेतावनी देने के कर्तव्य' की नीति का पालन करते हुए रूसी अधिकारियों के साथ भी यह जानकारी साझा की थी।”

गौरतलब है कि शुक्रवार को मॉस्को के बाहर क्रोकस सिटी हॉल कॉन्सर्ट स्थल पर गोलीबारी हुई, जिसके बाद भीषण आग लग गई। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, कई हथियारबंद लोगों ने कार्यक्रम स्थल में गोलीबारी की। आपातकालीन और सुरक्षा सेवाएं इस संकट से निपट रही हैं।

रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) के अनुसार, इस आतंकी हमले में 40 लोग मारे गए और 100 से ज्यादा अन्य लोग घायल हुए जबकि रूस की जांच समिति ने कहा कि हमले में 60 से ज्यादा लोग मारे गए।

 

कड़वा सत्य

Share:

Comments

Leave a comment