शिकागो, 20 अगस्त (कड़वा सत्य) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि अमेरिका “बदलाव के दौर” का सामना कर रहा है और नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव आने वाले दशकों के लिए देश का भविष्य तय करेंगे।
श्री बाइडेन ने शिकागो में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन को संबोधित करते हुए कहा, “हम निर्णायक मोड़ का सामना कर रहे हैं, जो इतिहास के ऐसे दुर्लभ क्षणों में से एक है जब हम जो निर्णय लेंगे, वह आने वाले दशकों के लिए हमारे देश और दुनिया का भाग्य निर्धारित करेगा।”
राष्ट्रपति के अनुसार अमेरिकी लोकतंत्र खतरे में है,लेकिन अमेरिका के इतिहास में सबसे अच्छे दिन अब भी आगे हैं, पीछे नहीं।
सैनी,
कड़वा सत्य//स्पूतनिक
अमेरिका बदलाव के दौर का सामना कर रहा है: बाइडेन


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

