अमेरिका-ब्रिटेन के नौसैनिकों ने यमन के बंदरगाह शहर पर हवाई हमले किए

Wasim17 March 20241 min read0 viewsविदेश

सना, 17 मार्च (कड़वा सत्य) यमन के बंदरगाह शहर होदेइदाह पर अमेरिका और ब्रिटेन के नौसैनिक बलों ने शनिवार देर रात चार हवाई हमले किए।
हौथी-नियंत्रित अल-मसीरा टीवी ने यह जानकारी दी है।
टीवी चैनल के अनुसार, हमलों में शहर के दक्षिणी जिले दुरयहीमी को निशाना बनाया गया। हमलों में हताहतों या क्षति के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है।
हौथी ने पिछले साल नवंबर से गाजा पट्टी में इजरायली हमलों के प्रतिशोध को अपना मकसद बताते हुए, लाल सागर और अदन की खाड़ी में वाणिज्यिक जहाजों पर हमले शुरू कर दिए हैं।
इसके जवाब में अमेरिका और ब्रिटेन ने जनवरी के मध्य से यमन में हौथी ठिकानों के खिलाफ हवाई और मिसाइल हमले किए।
डेस्क
/डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment