अमेरिकी बी-1बी लांसर बमवर्षक डकोटा बेस पर दुर्घटनाग्रस्त

Wasim5 January 20241 min read0 viewsविदेश

वाशिंगटन, 5 जनवरी (/स्पुतनिक) अमेरिका का एक बी-1बी लांसर बमवर्षक गुरुवार को दक्षिण डकोटा में एल्सवर्थ एयर फोर्स बेस पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बेस के एक प्रवक्ता एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।
विज्ञप्ति में कहा गया, “एल्सवर्थ एयर फ़ोर्स बेस को सौंपा गया एक एयर फ़ोर्स बी-1बी लांसर आज शाम लगभग 5:50 बजे (स्थानीय समय) इंस्टालेशन पर उतरने का प्रयास करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।”
प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना के समय विमान एक प्रशिक्षण मिशन पर था और उसमें चालक दल के चार सदस्य सवार थे। उन्होंने बताया कि वे सभी सुरक्षित रूप से बमवर्षक विमान से बाहर निकल आए।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि निदेशक मंडल ने दुर्घटना की जांच शुरू की है।
सैनी
/स्पुतनिक

Share:

Comments

Leave a comment