जकार्ता 02 नवंबर (कड़वा सत्य) इंडोनेशिया के सबसे बड़े शहर जकार्ता में कुकिंग ऑयल फैक्ट्री में लगी भीषण आग में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये।
आपदा प्रबंधन और न्यूनीकरण एजेंसी में पुनर्निर्माण और पुनर्वास इकाई के प्रमुख इधम खोलिद ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बेकासी शहर के एक औद्योगिक परिसर में आग लग गयी। आग में नौ लोगों की मौत हो गयी और चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन फैक्ट्री के कर्मचारी थे जबकि एक अन्य दमकलकर्मी है।
उन्होंने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।
अशोक,
कड़वा सत्य
इंडोनेशिया में कुकिंग ऑयल फैक्ट्री में आग लगने से नौ लोगों की मौत, चार घायल


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

