जकार्ता, 31 दिसंबर (कड़वा सत्य) इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में रविवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए।
इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई, लेकिन सुनामी आने की कोई संभावना नहीं है।
मौसमएजेंसी ने पहले कहा था कि भूकंप की तीव्रता 6.5 दर्ज की गई है। भूकंप के झटके रविवार को जकार्ता समयानुसार तड़के 00:16 बजे महसूस किए गए और इसका केंद्र पापुआ प्रांत के सरमी रीजेंसी से एक किलोमीटर दक्षिण में और 50 किमी की गहराई में स्थित था।
एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है, क्योंकि भूकंप के झटकों से बड़ी लहरें नहीं उठेंगी।
उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया में अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं,क्योंकि यह "पैसिफ़िक रिंग ऑफ़ फायर" नामक संवेदनशील भूकंप-प्रभावित क्षेत्र में स्थित है।
संतोष
इंडोनेश में भूकंप के जोरदार झटके


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

