तेल अवीव, 18 फरवरी (कड़वा सत्य) इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इजरायल फिलिस्तीनी आंदोलन हमास की पूरी हार तक गाजा पट्टी में लड़ाई जारी रखेगा।
श्री नेतन्याहू ने शनिवार को कहा कि इस अभियान में फिलिस्तीनी एन्क्लेव के दक्षिण में स्थित राफा में युद्ध कार्रवाई शामिल होगी।
उन्होंने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, "कल, मैंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से बात की। मैं विश्व नेताओं को दृढ़ता से बताता हूं कि इज़रायल राफा में युद्ध कार्रवाई सहित पूर्ण जीत के लिए लड़ेगा। जो लोग हमें राफा में काम करने से रोकना चाहते हैं, वे वास्तव में हमें युद्ध जीतने से रोकना चाहते हैं।"
उन्होंने कहा कि राफ़ा में सैन्य अभियान नागरिकों को सुरक्षित क्षेत्र में पहुंचाने के बाद ही शुरू होगा।
संतोष
इज़रायल राफा में युद्ध कार्रवाई सहित हमास की पूर्ण हार तक लड़ेगाः नेतन्याहू


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

