इराक में ड्रोन हमले में तीन लोगों की मौत

Wasim8 February 20242 min read0 viewsविदेश

बगदाद, 08 फरवरी (कड़वा सत्य) इराक की राजधानी पूर्वी बगदाद में बुधवार को अर्धसैनिक हशद शाबी बल की एक कार पर हुए ड्रोन हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई।
गृह मंत्रालय के एक सूत्र ने यह जानकारी दी है।
सूत्र ने बताया कि हमला शाम को हुआ जब एक ड्रोन ने अल-मश्तल पड़ोस में अर्धसैनिक बलों के एक वाहन पर बमबारी की। बममारी से हुए विस्फोट के कारण आग लग गई और वाहन के अंदर तीन लोगों की मौत हो गई। इराकी सुरक्षा बलों ने घटनास्थल को सील कर दिया और एक नागरिक सुरक्षा टीम आग बुझाने के लिए रवाना हुई।
सूत्र ने कार में मारे गए एक व्यक्ति की पहचान अबू बाकिर अल-सादी के रूप में की, जो इराक में ईरान समर्थित सशस्त्र समूह कातिब हिजबुल्लाह का कमांडर था, जिसका हश्द शाबी बल या पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज से संबंध है।
सूत्रों के अनुसार, हमले के बाद, इराकी सुरक्षा बलों ने किसी भी सुरक्षा उल्लंघन की आशंका में, भारी किलेबंदी वाले ग्रीन जोन के आसपास सुरक्षा उपायों को कड़ा कर दिया, जिसमें अमेरिकी दूतावास सहित कुछ मुख्य सरकारी संस्थान और विदेशी राजनयिक मिशन शामिल हैं।
इराकी ज्वाइंट ऑपरेशंस कमांड ने अपने संबद्ध मीडिया आउटलेट सिक्योरिटी मीडिया सेल के माध्यम से एक बयान में कहा कि स्थानीय समय रात 9:35 बजे अल-मश्तल पड़ोस में एक ड्रोन ने एक नागरिक कार को निशाना बनाया जिससे कार में सवार लोगों की मौत हो गई।
इस बीच, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उसकी सेना ने बगदाद के समयानुसार रात 9:30 बजे एकतरफा हमला किया और एक कातिब हिजबुल्लाह कमांडर को मार गिराया गया जो 'क्षेत्र में अमेरिकी सेनाओं पर हमलों की सीधे योजना बनाने और उनमें भाग लेने के लिए जिम्मेदार था।'
पोस्ट में कहा गया है कि हमले में कोई अतिरिक्त क्षति या नागरिक हताहत नहीं हुआ और 'अमेरिका अपने लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई करना जारी रखेगा।'
यह हमला जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हाल ही में हुए ड्रोन हमले के बाद चल रही अमेरिकी जवाबी कार्रवाई का हिस्सा था। हमले में तीन अमेरिकी सैनिक मारे गए थे और 40 से अधिक अन्य घायल हो गए थे।
डेस्क
/डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment