बगदाद 19 जुलाई (कड़वा सत्य) इराक की राजधानी बगदाद के निकट इराकी पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज के गोला-बारूद डिपो में गुरुवार को सिलसिलेवार विस्फोट हुए।
अर्धसैनिक बलों की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पहला विस्फोट बगदाद के दक्षिण में यूसुफियाह क्षेत्र में 42वीं हशद शाबी ब्रिगेड के रसद सहायता डिपो में स्थानीय समयानुसार शाम 7:00 बजे हुआ। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना के कारणों की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है।
बयान में यह भी कहा गया है कि बचाव और चिकित्सा दल तथा दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद हैं।
गृह मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया कि पहले विस्फोट के बाद लगी आग ने सिलसिलेवार विस्फोट किए और कई घंटों तक जारी रहे। नागरिक सुरक्षा दल ने आग पर काबू पा लिया है।
उन्होंने कहा कि विस्फोटों के कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
इराक में पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज के गोला बारुद डिपो में विस्फोट

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

