यरूशलम, 10 अक्टूबर (कड़वा सत्य) इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा कि ईरानी मिसाइल हमले पर इजरायल की प्रतिक्रिया "घातक, सटीक और आश्चर्यजनक" होगी।
गैलेंट ने बुधवार को इजरायली सैनिकों से मुलाकात करने के बाद एक्स पर कहा, "ईरान पर हमारा हमला घातक, सटीक और चकित करने वाला होगा। जो लोग इजरायल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।"
केशेत 12 प्रसारक के अनुसार, इजरायली रक्षा मंत्री ने कहा कि तेहरान समझ नहीं पाएगा कि क्या हुआ, लेकिन वह केवल जवाबी हमले का परिणाम देखेगा।
पिछले सप्ताह, ईरान ने इजरायल पर बड़ा मिसाइल हमला किया था और इसे आत्मरक्षा की कार्रवाई बताया था। इज़रायली सेना ने कहा कि लगभग 180 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं, जिनमें से अधिकांश को रोक दिया गया।
कड़वा सत्य
ईरानी हमले का जवाब घातक, चकित करने वाला होगा: इजरायली रक्षा मंत्री


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

