ईरान: गोलीबारी की घटना में 12 लोगों की मौत

Wasim17 February 20241 min read0 viewsविदेश

तेहरान, 17 फरवरी (/डेस्क) ईरान के दक्षिण-पूर्वी प्रांत केरमान में शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने अपने परिवार ही के 12 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी और तीन अन्य को घायल कर दिया।
ईरान की तस्नीम समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी। यह घटना फरयाब काउंटी में स्थानीय समयानुसार सुबह 04:30 बजे हुई जब 25 वर्षीय हथियारबंद व्यक्ति ने दो घरों में अपने दो सौतेले भाइयों और उनके परिवार के सदस्यों पर गोलियां चला दीं।
समाचार एजेन्सी ‘तस्नीम’ ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए करमान के पुलिस कमांडर नासिर फरशीद के हवाले से यह बात कही।
उन्होंने गोलीबारी के मकसद के रूप में पारिवारिक मतभेदों का हवाला दिया और कहा कि ‘हत्यारे’ को गिरफ्तार करने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया गया है।
आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए के अनुसार, करमन के न्याय विभाग के प्रमुख इब्राहिम हामिदी ने कहा कि उस व्यक्ति ने अपने पिता सहित अपने परिवार के सदस्यों को मारने के लिए कलाश्निकोव राइफल का इस्तेमाल किया।
सैनी.संजय
/डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment