उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल का सफल प्रक्षेपण

Wasim15 January 20241 min read0 viewsविदेश

प्योंगयांग, 15 जनवरी (कड़वा सत्य) उत्तर कोरियाई सरकार ने कहा कि प्योंगयांग में हाल ही में किए गए ठोस ईंधन वाली मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण सफल रहा है। यहां की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने सोमवार को यह जानकारी दी।
जापानी और दक्षिण कोरियाई सेनाओं ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने एक बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया। इस दौरान मिसाइल जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर जाकर गिरी। यह मिसाइल हाइपरसोनिक, युद्धाभ्यास, नियंत्रित हथियार से लैस थी। यह प्रक्षेपण मिसाइल के इंजन सहित अन्य उपकरणों की विश्वसनीयता की जांच करने के लिए किया गया था।
एजेंसी के मुताबिक उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण से पड़ोसी देशों की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा।
यह 2024 में उत्तर कोरिया द्वारा किया गया पहला बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण है। इससे पहले 18 दिसंबर-2023 को एक मिसाइल लॉन्च की गयी थी।
श्रद्धा डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment