सैन फ्रांसिस्को, 01 अगस्त (कड़वा सत्य) अमेरिका कंपनी बोइंग ने रॉबर्ट के. ‘केली’ ऑर्टबर्ग को नया अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है और उनकी नियुक्त 08 अगस्त से प्रभावी होगी।
कंपनी की ओर से बुधवार को जारी बयान के मुताबिक कंपनी के नये अध्यक्ष एवं सीईयो के तौर पर श्री ऑर्टबर्ग का चयन कंपनी के निदेशक मंडल ने किया। वह बोइंग के निदेशक मंडल में भी काम करेंगे। श्री ऑर्टबर्ग श्री डेव कैलहौन का स्थान लेंगे, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में कंपनी से सेवानिवृत्त होने का इरादा जताया था। उन्होंने जनवरी 2020 से अध्यक्ष एवं सीईओ के रूप में और 2009 से निदेशक मंडल के सदस्य के रूप में कार्य किया है।
ऑर्टबर्ग होंगे बोइंग के नये अध्यक्ष और सीईओ

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

