कांगो में सड़क दुर्घटना में 18 लोगों की मौत

Wasim9 February 20241 min read0 viewsविदेश

किंशासा, 09 फरवरी (कड़वा सत्य) डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) की राजधानी किंशासा में स्थित एक परिधीय कम्यून किंबनसेके में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई।
एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
किंबनसेके के मेयर जीनोट कैनन के अनुसार, एन'डिजिली हवाई अड्डे से आ रहे एक ट्रक ने एक मिनी-बस को टक्कर मार दी। बस शहर के केंद्र की ओर लुमुंबा के मुख्य बुलेवार्ड में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार शवों को लिमेटे के आसपास के कम्यून में स्थित एक अस्पताल के मुर्दाघर में ले जाया गया।
डेस्क
/डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment