कोलंबिया में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत

Wasim6 February 20241 min read0 viewsविदेश

बोगोटा, 06 फरवरी (/डेस्क) दक्षिणी अमरिका महाद्वीप के उत्तर-पश्चिम में स्थित कोलंबिया के पनामा सीमा क्षेत्र में सेना का एक हेलीकॉप्टर सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।
सैन्य सूत्रों के अनुसार ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर एक सैन्य अड्डे पर लैंडिंग युद्धाभ्यास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में चालक दल के चार सदस्य और तीन यात्री सवार थे।
कोलंबियाई राष्ट्रीय सेना ने एक बयान में कहा,“ क्यूटी बिनेशनल सैन्य अड्डे, उन्गुइया, चोको के सामान्य क्षेत्र में, हमारा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पनामा के अधिकारियों ने भी दुर्घटना की पुष्टि की है।”
आशा
/डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment