गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी मृतकों की संख्या बढ़कर 32,552 हुयी

Wasim29 March 20241 min read0 viewsविदेश

गाजा, 29 मार्च (कड़वा सत्य) गाजा में हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी मृतकों की संख्या बढ़कर 32,552 हो गई है।
मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि इजरायली सेना ने पिछले 24 घंटों के दौरान 62 फिलिस्तीनियों को मार डाला है और 91 अन्य को घायल कर दिया है।
मंत्रालय के अनुसार, इजरायल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद से मरने वालों की कुल संख्या 32,552 हो गयी है, जबकि घायलों की संख्या 74,980 हो गई है।
उल्लेखनीय है कि गत सात अक्टूबर को हमास ने इजरायल की सीमा में घुसकर और गाजा से रॉकेट दाग कर बड़े पैमाने पर हमला किया था। इस दौरान 1200 लोग मारे गए थे। साथ ही हमास के लड़ाकों ने 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था। इसके बाद इजरायल ने गाजा पट्टी में जवाबी कार्रवाई करते हुए हमला शुरू किया था।
संतोष
कड़वा सत्य

Share:

Comments

Leave a comment