गाजा पर नेतन्याहू की कार्रवाई इजराइल को मदद से ज्यादा नुकसान पहुंचा रही है: बिडेन

Wasim10 March 20241 min read0 viewsविदेश

वाशिंगटन, 10 मार्च (कड़वा सत्य) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू गाजा में अपनी कार्रवाई से इजरायल को मदद करने से ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे पूरी दुनिया यहूदी राज्य के खिलाफ हो गई है।
श्री बिडेन ने एमएसएनबीसी ब्रॉडकास्टर को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि श्री नेतन्याहू को इजरायल की रक्षा करने का अधिकार है, हमास का पीछा जारी रखने का अधिकार है, लेकिन उन्हें अपने कार्यों से प्रभावित हो रहे निर्दोष जीवन पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके विचार से, श्री नेतन्याहू इजरायल की मदद करने से ज्यादा उसे नुकसान पहुंचा रहे हैं, जो एक बड़ी गलती है।

Share:

Comments

Leave a comment