गाजा में इजरायली हमले में 40 फिलिस्तीनी मारे गए

Wasim18 February 20241 min read0 viewsविदेश

गाजा, 18 फरवरी (कड़वा सत्य) इजरायल की ओर से मध्य गाजा पट्टी में आवासीय घरों को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमलों में शनिवार को कम से कम 40 फिलिस्तीनी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
फिलिस्तीनी चिकित्सा सूत्रों ने चीन की न्यूज एजेंसी डेस्क को बताया कि इजरायली युद्धक विमानों ने मध्य गाजा पट्टी में नुसीरात, अल-ज़वैदा और दीर अल-बलाह के इलाकों में कई घरों पर बमबारी की, जिसके कारण कई लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। सूत्रों ने कहा नागरिक सुरक्षा दल ने 40 शवों को बरामद किया है, जबकि कई शव अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। मृतकों के और घायलों को दीर अल-बाला शहर के अल-अक्सा शहीद अस्पताल में भेजा गया है।
गाजा में हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की कि सात अक्टूबर, 2023 को गाजा पट्टी पर इजरायली युद्ध की शुरुआत के बाद से मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या 28,858 हो गई है।
उल्लेखनीय है कि हमास ने गाजा पट्टी से सटे इजरायली शहरों पर रॉकेट दागे थे तथा इजरायली सीमा में घुसकर हमला किया था, जिसके कारण 1200 से ज्यादा लोग मारे गए थे। इस दौरान हमास के लड़ाकों ने 200 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया था।
संतोष

Share:

Comments

Leave a comment