गाजा में इस्लामिक जिहाद का बड़ा कमांडर ढेर

Wasim5 January 20241 min read0 viewsविदेश

तेल अवीव, 05 जनवरी (/स्पुतनिक) इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने गुरुवार को कहा कि फिलिस्तीनी आंदोलन इस्लामिक जिहाद का एक उच्च पदस्थ कमांडर गाजा पट्टी में मारा गया है।
आईडीएफ ने टेलीग्राम पर एक बयान में कहा, “आईडीएफ और आईएसए (इज़राइल सुरक्षा एजेंसी) ने उत्तरी गाजा पट्टी में इस्लामिक जिहाद के चीफ ऑफ ऑपरेशनल स्टाफ और आतंकवादी संगठन का एक वरिष्ठ सदस्य ममदौह लोलो को मार गिराया। वह इस्लामिक जिहाद आतंकवादी संगठन के नेताओं के सहायक और विश्वासपात्र के रूप में कार्य करता था।”
बयान में कहा गया कि इसके अलावा लोलो विदेश में संगठन के मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में था।
आईडीएफ ने कहा, “आईएसए के साथ आईडीएफ सैन्य खुफिया निदेशालय के निर्देशन में आईडीएफ विमान द्वारा किए गए हमले में वह मारा गया।”
सैनी
/स्पुतनिक

Share:

Comments

Leave a comment