चिली के जंगलों में लगी आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 131 हुई

Wasim7 February 20241 min read0 viewsविदेश

सैंटियागो, 07 फरवरी (कड़वा सत्य) चिली में वालपराइसो क्षेत्र के जंगल में लगी आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 131 हो गई है।
देश की कानूनी चिकित्सा सेवा (एसएमएल) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एजेंसी ने एक बयान में कहा कि मृतकों में से 35 की पहचान कर ली गई है, जबकि चिकित्सा और तकनीकी टीमों ने 82 शव परीक्षण किए हैं। आठ शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है।
एजेंसी ने कहा, “एसएमएल इस त्रासदी के पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना दोहराता है और प्रभावित लोगों को त्वरित प्रतिक्रिया प्रदान करने के लिए जितनी जल्दी हो सके कार्रवाई जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखता है।”
पिछले शुक्रवार को जंगल में विभिन्न कारणों से लगी आग अभी भी चल रही है। आग से वालपराइसो क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में 9,700 हेक्टेयर से अधिक भूमि जल गयी है।
डेस्क डेस्क
/डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment