चीन के झिंजियांग में भूकंप के तेज झटके

Aasim19 December 20231 min read0 viewsविदेश

बीजिंग, 19 दिसंबर (कड़वा सत्य) पश्चिमोत्तर चीन के झिंजियांग में मंगलवार को भूकंप को तेज झटके महसूस किए गए।
झिंजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में किज़िलसु किर्गिज़ के एटक्स शहर में मंगलवार को स्थानीय समय के अनुसार पूर्वाह्न 9:46 बजे महसूस किए गए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 आंकी गयी।
चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) ने बताया कि भूकंप का केंद्र धरती की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में 40.02 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.86 डिग्री पूर्वी देशांतर में था।
संतोष

Share:

Comments

Leave a comment