नानजिंग, 24 फरवरी (कड़वा सत्य) पूर्वी चीन के जिआंग्सु प्रांत की राजधानी नानजिंग में शुक्रवार सुबह एक इमारत में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई।
शुक्रवार सुबह लगभग 4:39 बजे, स्थानीय अग्निशमन विभाग को युहुताई जिले में एक आवासीय इमारत में आग लगने की जानकारी प्राप्त हुई।
बचावकर्मियों ने सुबह लगभग 6 बजे आग बुझाई और घटनास्थल पर खोज और बचाव अभियान दोपहर लगभग 2 बजे समाप्त हुआ। 44 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आग इमारत की पहली मंजिल पर लगी, जहां बिजली का उपकरण रखा हुआ था। आगे की जांच चल रही है।
अभय
चीन में इमारत में आग लगने से 15 लोगों की मौत


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

