चीन में एक जहाज पुल से टकराया, दो की मौत

Wasim22 February 20241 min read0 viewsविदेश

गुआंगज़ौ, 22 फरवरी (कड़वा सत्य) चीन के दक्षिणी प्रांत गुआंगडोंग के गुआंगज़ौ में गुरुवार तड़के एक जहाज के पुल से टकराने के कारण पुल टूटने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लापता हो गए।
बचावकर्मियों ने बताया कि आज तड़के करीब 05:30 बजे एक कंटेनर जहाज नांशा जिले में लिक्सिंशा पुल से टकरा गया, जिससे पुल टूट गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य लापता हैं। कुछ लोग घायल भी हुये हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस लोग हादसे के समय पुल से गुजर रहे थे।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उनमें से दो नदी में गिर गए और अन्य जहाज पर गिर गए। हादसे में क्रू का एक सदस्य मामूली रूप से घायल हो गया है। बचाव कार्य जारी हैं और दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है।
श्रद्धा, संतोष

Share:

Comments

Leave a comment