बीजिंग, 20 जुलाई (कड़वा सत्य) उत्तर पश्चिमी चीन के शानक्सी प्रांत में एक राजमार्ग पुल के आंशिक रूप से ढह जाने से शनिवार सुबह तक ग्यारह लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रांतीय प्रचार विभाग के अनुसार शांग्लुओ शहर के झाशुई काउंटी में स्थित यह पुल शुक्रवार को अचानक भारी बारिश और बाढ़ के कारण रात लगभग 8:40 बजे ढह गया।
शनिवार सुबह 10 बजे (स्थानीय समय) तक बचाव दल ने नदी में गिरे पांच वाहनों को ब द कर लिया था। बचाव कार्य जारी है।
सैनी
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
चीन में पुल ढहने से 11 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

