चीन में भूकंप के झटके

Wasim24 February 20241 min read0 viewsविदेश

बीजिंग, 24 फरवरी (कड़वा सत्य) चीन के पश्चिमोत्तर शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र के किर्गिज स्वायत्त प्रान्त के अक्की काउंटी में शनिवार को मध्यम स्तर के भूकम्प के झटके महसूस किये गये।
चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के अनुसार स्थानीय समयानुसार आज सुबह 06:58 बजे आए भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गयी।
भूकंप का केंद्र 41.12 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 78.54 डिग्री पूर्वी देशांतर तथा जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में रहा।

भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की रिपोर्टें नहीं है।
श्रद्धा डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment