चीन में विस्फोट, 7 की मौत, 27 घायल

Wasim14 March 20241 min read0 viewsविदेश

शिजियाझुआंग, 13 मार्च (कड़वा सत्य) उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत में बुधवार को हुए एक विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 27 अन्य लोग घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने सिन्हुआ को दी।

शहर के आपातकालीन प्रबंधन ब्यूरो के अनुसार, संदेह है कि यह विस्फोट गैस रिसाव के कारण बुधवार सुबह 7:54 बजे सनेहे शहर के यांजियाओ टाउनशिप में एक दुकान पर हुआ।

सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया और उनकी चोटें जानलेवा नहीं हैं। सभी घायलों में से 14 को अस्पताल से छुट्टी प्रदान कर दी गई और घटना की जांच चल रही है।

अभय

Share:

Comments

Leave a comment