जापान के होंशू द्वीप में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए
टोक्यो, 01 जनवरी (कड़वा सत्य) जापान के होंशू द्वीप के पश्चिमी तट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गयी।
चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी)के मुताबिक भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सोमवार अपराह्न 3:10 बजे महसूस किए गए, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गयी।
सीईएनसी ने कहा कि भूकंप का केंद्र 30 किलोमीटर की गहराई में 37.50 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 137.20 डिग्री पूर्वी देशांतर में था।
संतोष, उप्रेती
/डेस्क