टोक्यो, 02 जनवरी (कड़वा सत्य) जापान की राजधानी के हनेडा हवाई अड्डे पर दो विमानों की टक्कर के बाद तट रक्षक विमान में सवार छह लोगों में से पांच की मौत हो गयी है। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को पुलिस के हवाले से इसकी पुष्टि की।
क्योदो समाचार एजेंसी ने बताया कि दोनों विमानों के टक्कर के बाद जापान तटरक्षक विमान में भी आग लग गई। जिसमें छह लोग सवार थे। तटरक्षक विमान में सवार सभी छह लोगों में से एक व्यक्ति के बचने की उम्मीद है।
यह दुर्घटना उस समय हुई जब जापान एयरलाइंस विमान हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान जापान तटरक्षक विमान से टकरा गया और जिसके बाद विमान में आग लग गई। विमान में 379 यात्री सवार थे।
सैनी, उप्रेती
/स्पूतनिक
जापान: दो विमानों की टक्कर में तट रक्षक विमान में सवार पांच लोगों की मौत


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

