जापान: भूकंप में लापता 51 लोगों की तलाश जारी

Wasim4 January 20241 min read0 viewsविदेश

टोक्यो, 04 जनवरी (कड़वा सत्य) जापान के इशिकावा प्रांत में बचाव और राहत अधिकारी नए साल पर आए शक्तिशाली भूकंप में लापता हुए 51 लोगों का पता लगा रहे हैं। क्य़ोडो न्यूज एजेंसी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
क्योडो ने स्थानीय प्रशासन के हवाले से बताया कि जापानी शहर वाजिमा में भूकंप से सबसे अधिक मौतें हुयी है और यहां अभी भी छह लोग लापता हैं। इसके अलावा, बचाव कर्मियों को यहां कई इमारतों के ढहने की सूचना मिली है, जिनके मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

Share:

Comments

Leave a comment