मॉस्को, 25 फरवरी (कड़वा सत्य) जी7 देशों के नेताओं ने रूस में विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की मौत के मामले में रूस पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है। यह जानकारी एक संयुक्त वक्तव्य में दी गई।
शनिवार को जारी बयान में कहा गया, “हम श्री नवलनी की मौत के लिए दोषी लोगों को जवाबदेह ठहराएंगे, जिसमें रूस में मानवाधिकारों के उल्लंघन और दुर्व्यवहारों के लिए प्रतिबंधात्मक कदम उठाना और अन्य कार्रवाई करना शामिल है।”
पिछले शुक्रवार को रूस की जेल सेवा ने कहा था कि श्री नवलनी की जेल में मौत हो गई थी और मौत के कारण की जांच की जा रही है।
जनवरी 2021 में, श्री नवलनी को जर्मनी से आने के बाद मॉस्को में गिरफ्तार किया गया था, जहां वह रूस में कथित जहर दिये जाने के बाद के लिए चिकित्सा उपचार करवा रहे थे। उसी वर्ष फरवरी में, एक अदालत ने 2014 के यवेस रोचर धोखाधड़ी मामले में उन्हें ढाई वर्ष जेल की सजा सुनाई।
अगस्त 2023 में, उन्हें चरमपंथ के आरोप में 19 वर्षों की सजा सुनाई गई थी। उस समय, 47 वर्षीय श्रीनवलनी पहले से ही धोखाधड़ी, गबन, अदालत की अवमानना और परिवीक्षा के उल्लंघन मामलों के लिए अनेक सजा काट रहे थे। उन्होंने सभी आरोपों में खुद को निर्दोष बताया था।
अभय, यामिनी
जी7 नेताओं ने नवलनी की मौत पर रूस को प्रतिबंधों की धमकी दी


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

