टोक्यो में मछली पकड़ने वाली नाव दुर्घटनाग्रस्त , एक लापता

Wasim4 March 20241 min read0 viewsविदेश

टोक्यो, 04 मार्च (कड़वा सत्य) जापान की राजधानी टोक्यो के दक्षिण में इज़ू द्वीप समूह के पास मछली पकड़ने वाली नाव के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद एक व्यक्ति लापता हो गया है।
क्योडो न्यूज ने सोमवार को जापान तट रक्षक का हवाला देते हुए कहा कि दुर्घटनाग्रस्त नाव पर चालक दल के करीब 25 सदस्य सवार थे। इसमें से जापानी चालक दल का एक सदस्य मछली पकड़ने के दौरान लापता हो गया। लापता व्यकित की तलाश जारी है।
रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय समयानुसार रविवार शाम करीब पांच बजे जहाज के इंजन में समस्या के कारण खराबी आ गयी जिसकी सूचना कप्तान ने प्राधिकारी को सूचना दी। विमान में सवार शेष 24 लोगों, 20 इंडोनेशियाई और चार जापानी लोगों को बाद में हेलीकॉप्टर के जरिए बचाया लिया गया।
श्रद्धा डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment