इस्लामाबाद, 23 अगस्त (कड़वा सत्य) पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में डकैतों ने घात लगाकर पुलिस वाहनों पर रॉकेट हमले किये, जिनमें 11 पुलिसकर्मी मारे गए और सात अन्य घायल हो गये।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शुक्रवार को रहीम यार खान पुलिस के हवाले से बताया कि यह हमला गुरुवार को प्रांत के रहीम यार खान जिले के माचका इलाके में तब हुआ, जब डकैतों ने 20 से अधिक पुलिसकर्मियों को ले जा रही दो पुलिस वैन पर घात लगाकर हमला किया। पुलिसकर्मी इलाके में एक चेक पोस्ट पर साप्ताहिक ड्यूटी से लौट रहे थे।
डकैतों के हमले में पाकिस्तान पुलिस के 11 कर्मियों की मौत, सात घायल


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

