तुर्किए में बस दुर्घटना में छह की मौत, 33 घायल

Wasim26 January 20241 min read0 viewsविदेश

अंकारा, 26 जनवरी (कड़वा सत्य) तुर्किए के काला सागर क्षेत्र के कस्तमोनू प्रांत में शुक्रवार तड़के एक बस दुर्घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी और 33 अन्य घायल हो गये।
देश के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने यह जानकारी दी।
श्री येरलिकाया एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, “दुर्भाग्य से, इस्तांबुल और सिनोप के बीच यात्रा कर रही इंटरसिटी यात्री बस स्थानीय समयानुसार आज सुबह लगभग 0550 (स्थानीय समय) पर कस्तमोनू निकास पर पलट गयी, जिससे छह लोगों की मौत हो गयी और 33 अन्य घायल हो गये, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।”
तुर्किए के मंत्री के एक्स अकाउंट पर पोस्ट किये गये वीडियो फुटेज में एक बस बर्फीली सड़क पर पलटी हुई दिखाई दे रही है।
स्थानीय रक्षा स्वास्थ्य एजेंसी (डीएचए) ने बताया कि बर्फ से ढकी सड़क पर चालक के बस पर से नियंत्रण खो देने के कारण यह कस्तमोनू के तास्कोप्रू जिले के अलतारला गांव के एक खेत में पलट गयी।
उसने बताय कि सशस्त्र पुलिस, अग्निशमन और चिकित्सकों की कई टीमें घटनास्थल पर भेजी गयी हैं।
गौरतलब है कि तुर्किए का सड़क सुरक्षा का रिकॉर्ड खराब है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022 में 1,97,000 से अधिक यातायात दुर्घटनाओं में कुल 5,229 लोगों की मौत हो गयी।
यामिनी,आशा

Share:

Comments

Leave a comment