जोहान्सबर्ग, 01 जुलाई (कड़वा सत्य) दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल फोसा ने अपने नए राष्ट्रीय कार्यकारी मंत्रिमंडल की घोषणा की, जिसमें राष्ट्रीय एकता सरकार (जीएनयू) बनाने वाले विभिन्न राजनीतिक दलों के मंत्री शामिल हैं।
श्री फोसा ने राष्ट्रपति के दूसरे कार्यकाल शुरू होने के एक सप्ताह से अधिक समय बाद यह घोषणा की, क्योंकि दोबारा चुनाव में उन्हें कम बहुमत प्राप्त हुआ है, इसलिए उनकी पार्टी, अफ़्रीकी नेशनल कांग्रेस को तीन दशकों में पहली बार सत्ता साझा करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इसके कारण डेमोक्रेटिक अलायंस (डीए), इंकाथा फ्रीडम पार्टी, पैन अफ्रीकनिस्ट कांग्रेस ऑफ अज़ानिया जैसे 10 विपक्षी दलों के साथ जीएनयू का गठन हुआ है।
श्राी फोसा ने रविवार देर रात अपने राष्ट्रीय संबोधन में घोषणा किया कि अर्थव्यवस्था और सरकार की स्थिरता नई कैबिनेट के लिए सर्वोच्च चिंता का विषय होगी। राष्ट्रपति ने कहा, "आने वाली सरकार तीव्र, समावेशी, आर्थिक विकास, गरीबी तथा असमानता से निपटकर अधिक न्यायपूर्ण समाज के निर्माण को प्राथमिकता देगी।"
.
कड़वा सत्य
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने गठबंधन सरकार की घोषणा की

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

