दमिश्क, 03 अक्टूबर (कड़वा सत्य) दमिश्क के माज़ेह वेस्टर्न विला इलाके में बुधवार को एक आवास पर हुए इजरायली हवाई हमले में दिवंगत हिजबुल्लाह नेता सैयद हसन नसरल्लाह के दामाद हसन जाफर कासिर सहित दो लेबनानी नागरिक मारे गए। यह जानकारी एक युद्ध मॉनिटर ने दी।
इज़रायली हमला एक तीन मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर हुआ, जिसमें हिजबुल्लाह और ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के नेता जाते थे, जिसमें दो गैर-सीरियाई लोगों सहित तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम चार अन्य लोग घायल हो गए, जिनकी पहचान अज्ञात है।
वहीं, सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हमले में तीन नागरिक मारे गए और तीन अन्य घायल हुए। मंत्रालय ने कहा कि हमला इजरायल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स से किया गया था।
इजरायल ने 27 सितंबर को लेबनान की राजधानी बेरूत में एक शक्तिशाली हवाई हमले में नसरल्ला को मार गिराया था। बुधवार का हमला इस सप्ताह क्षेत्र में दूसरा इजरायली हवाई हमला है।
कड़वा सत्य
दमिश्क में इजरायली हवाई हमले में नसरल्लाह के दामाद की मौत: युद्ध मॉनिटर

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

