नाबालिग बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को वीटो किया गया-डेंसेंटिस

Wasim2 March 20241 min read0 viewsविदेश

टालहासी, 02 मार्च (कड़वा सत्य) अमेरिका के फ्लोरिडा में उस विधेयक को वीटो कर दिया गया है जो 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाता है।
फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने यह जानकारी दी है।
श्री डेसेंटिस ने नाबालिगों के लिए ऑनलाइन सुरक्षा विधेयक के संबंध में शुक्रवार को एक बयान में कहा, "मैंने एचबी 1 को वीटो कर दिया है क्योंकि विधायिका एक अलग, बेहतर विधेयक पेश करने वाली है।"
उन्होंने बताया कि बच्चों को सोशल मीडिया से जुड़े नुकसान से बचाना महत्वपूर्ण है, लेकिन माता-पिता के अधिकारों का समर्थन करना और गुमनाम भाषण में शामिल होने की वयस्कों की क्षमता को बनाए रखना भी महत्वपूर्ण है।
गर्वनर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नया विधेयक इन प्राथमिकताओं को मान्यता देगा और जल्द ही कानून में हस्ताक्षरित किया जाएगा।
डेस्क
/स्पूतनिक

Share:

Comments

Leave a comment