काठमांडू, 14 मार्च (कड़वा सत्य) नेपाल के उदयपुर जिले में गुरुवार सुबह एक जीप के राजमार्ग से फिसल कर खाई में गिर जाने से एक नवजात सहित सात लोगों की मौत हो गई और अन्य कई घायल हो गये।
जिले के पुलिस प्रवक्ता रोशन थापा ने बताया, “हमने जीप में सवार 16 में से नौ लोगों को बचा लिया है जिनको अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।”
पुलिस को आशंका है कि क्षमता से अधिक यात्रियों को जीप में ले जाने और ढलानदार सड़क होने के कारण यह दुर्घटना घटी होगी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय जीप में 16 लोग सवार थे।
समीक्षा, उप्रेती
नेपाल जीप दुर्घटना, सात लाेगों की मौत


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

