नेपाल में दो यातायात दुर्घटनाओं में 20 लोगों की मौत

Wasim15 February 20241 min read0 viewsविदेश

काठमांडू, 15 फरवरी (कड़वा सत्य) नेपाल में पिछले दो दिन में दो यातायात दुर्घटनाओं में 20 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये।
चालीस लोगों को नेपाल की राजधानी काठमांडू लेकर जा रही एक यात्री बस गुरुवार तड़के कपिलवस्तु जिले में एक नदी में गिर गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और अन्य सभी घायल हो गए।
स्थानीय पुलिस अधिकारी हरि बहादुर ओली ने डेस्क को बताया, "घायलों में से छह को छुट्टी दे दी गई है, जबकि 24 अन्य का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।"
एक अन्य घटना में पाल्पा जिले में बुधवार को एक ओवरलोडेड जीप राजमार्ग से फिसल गई, जिससे आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गये। घायलों में से दो की इलाज के दौरान मौत हो गयी।
नेपाल में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा देते हैं।
समीक्षा, यामिनी

Share:

Comments

Leave a comment