न्यूयॉर्क में सबवे पर गोलीबारी , एक की मौत

Wasim13 February 20241 min read0 viewsविदेश

न्यूयॉर्क, 13 फरवरी (कड़वा सत्य) अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर के ब्रोंक्स स्थित एक सबवे स्टेशन पर गोलीबारी में एक यात्री की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।
स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार दोपहर को मेट्रो में सवार किशोरों के दो समूहों के बीच किसी बात पर विवाद के बाद गोलीबारी शुरू हो गयी। घटना में एक व्यक्ति (34) की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य घायल हो गया। न्यूयॉर्क पुलिस घटनास्थल से फरार एक अन्य शूटर को खोजने का प्रयास कर रही है।
श्रद्धा डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment