इस्लामाबाद, 20 मार्च (कड़वा सत्य) पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में एक कोयला खदान में विस्फोट होने से 12 मजदूरों की मौत हो गई और अन्य आठ घायल हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बलूचिस्तान में खानों के मुख्य निरीक्षक अब्दुल गनी बलूच ने शिन्हुआ को बताया कि प्रांत के हरनाई जिले में गुफा के अंदर जहरीली गैस जमा होने के कारण मंगलवार रात अचानक से विस्फोट हाे गया था।
उन्होंने कहा कि विस्फोट के समय खान के भीतर 12 मजदूर काम कर रहे थे और फंसे मजदूर साथियों को बचाने के लिए अन्य आठ मजदूर खदान के अंदर घुस गए और दुर्भाग्य से कोयला खदान ढहने से खान के अंदर घुसे आठाें मजदूर भी घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि बचाव दल ने बड़ी मसक्कत के बाद खदान से 12 शव और घायल आठ मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बयान में घटना में मजदूरों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया।
समीक्षा,
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
पाकिस्तान के कोयला खदान में विस्फोट होने से 12 मजदूरों की मौत, आठ घायल

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

