इस्लामाबाद, 26 जून (कड़वा सत्य) पाकिस्तान के दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची में पिछले तीन दिन में भीषण गर्मी के दौरान लू लगने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गयी और हजारों लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
बचाव दल और स्थानीय मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी है।
चिकित्सकों ने बताया कि तेज गर्मी के कारण कई मरीजों के शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) हो गयी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। स्थानीय मीडिया ने अस्पताल के सूत्रों के हवाले से बताया कि हृदय रोग और कैंसर जैसी बीमारियों से पहले से पीड़ित कुछ लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में रखा जा रहा है।
पाकिस्तान के मौसम विभाग के अनुसार, पिछले तीन दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिसका मुख्य कारण शहर में समुद्री हवा का रुक जाना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार शाम को कराची में समुद्री हवाएं फिर से चलेंगी, जिससे तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी।
,
कड़वा सत्य
पाकिस्तान में लू से 25 लोगों की मौत, हजारों बीमार

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

