पाकिस्तान में सैन्य अभियान में एक आतंकवादी ढेर, दो घायल

Wasim21 March 20241 min read0 viewsविदेश

इस्लामाबाद, 21 मार्च (कड़वा सत्य) पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने देश के दक्षिण पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार रात एक अभियान चलाया, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया और दो अन्य घायल हो गये।
सेना ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर बलूचिस्तान के पंजगुर जिले में अभियान चलाया। सैनिकों ने अभियान के दौरान आतंकवादियों के ठिकाने पर हमला किया और चकर लियाकत नामक वांछित आतंकवादी को मार गिराया। इसके अलावा दो अन्य आतंकवादी घायल हो गये।

Share:

Comments

Leave a comment